Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, अल्मोड़ा-रानीखेत के पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:00 AM (IST)

    आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 107 नए सचिवों की नियुक्ति की है। इसमें अल्मोड़ा और रा ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले अल्मोड़ा-रानीखेत के पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी।

    विधानसभा चुनाव से पहले अल्मोड़ा-रानीखेत के पांच नेताओं को मिली जिम्मेदारी।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया।

    2. अल्मोड़ा-रानीखेत से पांच नेता प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त।

    3. करीब 1400 कार्यकर्ता हल्द्वानी रैली में होंगे शामिल।

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

    नई कार्यकारिणी में प्रदेश स्तर पर 107 सचिवों की नियुक्ति की गई है, जिनमें संगठनात्मक जिला अल्मोड़ा और रानीखेत से कुल पांच नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इस विस्तार में दोनों जिलों को महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका।

    संगठनात्मक जिला अल्मोड़ा से दीप डांगी, परितोष जोशी, गोपाल बिष्ट और महेश चंद्र को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं संगठनात्मक जिला रानीखेत से भगवती रिखाड़ी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    प्रदेश नेतृत्व का लक्ष्य नई टीम के माध्यम से संगठन की सक्रियता बढ़ाना, जनसंपर्क अभियान तेज करना और सरकार के खिलाफ जन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। ऐसे में नव नियुक्त पदाधिकारियों की भूमिका चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज सहित अल्मोड़ा और रानीखेत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव बनाए गए नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियां संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    करीब 1400 कार्यकर्ता हल्द्वानी रैली में होंगे शामिल

    कांग्रेस के संगठनात्मक अल्मोड़ा और रानीखेत जिले से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचने लगे है। यहां से 8 अगस्त काे होने वाली रैली में करीब 1400 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- 'कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई', उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश