Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में बवाल: टीचर ने काटे छात्रों के बाल, ब्लेड से फाड़ दी यूनिफॉर्म

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

    जीआईसी बांगीधार में एक शिक्षिका ने कथित तौर पर छात्रों के बाल काटे और ड्रेस फाड़ दी। ...और पढ़ें

    सल्ट के जीआइसी बांगीधार में हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में शिक्षकों और ग्रामीणों की बैठक में भी माहौल गर्म रहा। जागरण

    सल्ट के जीआइसी बांगीधार में हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में शिक्षकों और ग्रामीणों की बैठक में भी माहौल गर्म रहा। जागरण

    HighLights

    1. शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस फाड़ी

    2. अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में प्रदर्शन किया

    3. एसडीएम ने मामले की जांच के लिए समिति बनाई

    संवाद सहयोगी, सल्ट। जीआइसी बांगीधार में अनुशासनहीनता पर छात्रों के बाल काटने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि भूगोल की प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने 12वीं के पांच विद्यार्थियों के बालों पर कैंची चलाने के साथ ही गणवेश पर ब्लेड मार दिया और कापियों के पेज भी फाड़ दिए।

    इससे नाराज अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। इधर एसडीएम के निर्देश पर समिति गठित कर जांच बैठा दी गई है।

    दंड देने के बजाय कैंची से काट दिए बाल 

    बीते बुधवार को जीआइसी बांगीधार में प्रवक्ता आरजू अफरोज ने कक्षा 12वीं के पांच विद्यार्थी सौरभ, अनुज नेगी, सूरज बिष्ट, योगेश शर्मा और योगेश जोशी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए अमानवीय कृत्य को अंजाम दे डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दंड देने के बजाय कैंची से उनके बाल काट दिए।

    प्रवक्ता का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने ब्लेड़ से छात्रों की ड्रेस चीरते हुए नोटबुक भी फाड़ डाली। मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका के ऐसे कृत्य को अमानवीय बताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

    उन्होंने प्रवक्ता को बर्खास्त करते हुए कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान विक्रम रावत, किशोर चंद्र, साहिल रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष गिरीश रावत, पूर्व जिपं सदस्य नारायण सिंह रावत,अभाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित मेहरा, विश्व हिन्दू परिषद जिला संयोजक रवि सत्यवली, दिग्पाल सिंह, आलम सिंह, विजय कुमार, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, लीलाधर, श्याम सिंह, अर्जुन सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    माफीनामा लिख अवकाश पर चली गई प्रवक्ता

    विद्यार्थियों के साथ हुई घटना पर प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य राजेंद्र बगोरिया को लिखित माफीनामा देकर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का भरोसा दिलाया। साथ ही आवश्यक कार्य का हवाला देते हुए अवकाश पर चली गई। इससे मामला और गरमा गया।

    जांच समिति का गठन अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने जांच समिति का गठन कर दिया है। उन्होंने समिति से सभी तत्थों की बारीकी से जांच कर 26 जुलाई तक रिपोर्ट प्रधानाचार्य को सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिपोर्ट के आधार पर विभागीय व अन्य आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    'विद्यालय स्तर पर गठित जांच समिति 26 जुलाई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीडि़त छात्रों के अभिभावकों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। - कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट'

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत; पांच दिन बाद खुलेंगे स्कूल

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में हादसा: सल्ट के कूपी बैंड में कार खाई में गिरी, बैंक कर्मी की मौत