अल्मोड़ा में हादसा: सल्ट के कूपी बैंड में कार खाई में गिरी, बैंक कर्मी की मौत
सल्ट के कूपी बैंड पर एक कार खाई में गिरने से पीएनबी बैंक के हेड कैशियर सुभाष सिंह बिष्ट की मौत हो गई। वह थलीसैंड शाखा में कार्यरत थे और काशीपुर जा रहे ...और पढ़ें
HighLights
सल्ट के कूपी बैंड पर कार खाई में जा गिरी
पीएनबी बैंक के हेड कैशियर की हादसे में मौत
काशीपुर जाते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा
जागरण संवाददाता, सल्ट। तल्ला सल्ट के कूपी बैंड पर कार खाई में जा गिरी। हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। वह थलीसैंड की पीएनबी बैंक शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। काशीपुर जाते समय यह हादसा हुआ।
मरचूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर शनिवार की प्रात: स्टेट हाईवे से असंतुलित होकर कार यूके 19बी 0880 असंतुलित होकर लगभग 60 मीटर गहरे में जा गिरी। उधर से गुजर रहे लोगों ने मरचूला पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया। पुलिस का राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे व्यक्ति को ग्रामीणाें की मदद से निकाला गया। मगर वह दम तोड़ चुका था।
मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई। वह मूल रूप से तल्ला पटवारी क्षेत्र के सुनवर्मा गांव, तहसील गुजडू धुमाकोट पौडी गढ़वाल का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार वह हेड कैशियर के पद पर पीएनबी बैंक थलीसैड मै तैनात थे। पता लगा है कि बीते शुक्रवार शाम सुभाष सिंह बैंक शाखा का कार्य निपटा कर अवकाश के मद्देनजर काशीपुर स्थित घर जा रहे थे। मगर कूपी बैंड के पास हादसे का शिकार हो गए। मृतक के स्वजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम की औपचारिकता कर रही है।