Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज बदला, बारिश से ठंड बढ़ी

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:54 AM (IST)

    अल्मोड़ा में शुक्रवार तड़के हुई बारिश और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे ठंड में भार ...और पढ़ें

    सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे. Jagran

    सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे. Jagran

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार तड़के हुई बारिश और सुबह से जारी हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे ठंड में अचानक इजाफा हो गया। न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

    सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित है। बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल देखने को मिली। सुबह घूमने वाले भी नहीं दिखाई दिए। ठंड और बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

    तापमान में आ सकती है और गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार दिन भर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है। बारिश के चलते सड़कें भीगी रहने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    वहीं, किसानों के लिए यह बारिश कुछ हद तक राहत भरी मानी जा रही है। इससे फसलों को नमी मिलेगी। हालांकि लगातार बारिश होने पर फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। अल्मोड़ा में मौसम के इस बदलाव ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं जनजीवन की रफ्तार भी कुछ धीमी कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लगातार पांचवें दिन मौसम खराब, केदारनाथ और पिथौरागढ़ में ताजा बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: वसंत बहार में बर्फ-बारिश की फुहार, लौटी सर्दी; निकले गर्म कपड़े