Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा: रानीखेत के जंगल में युवती पर गुलदार का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

    रानीखेत के कुंवाली क्षेत्र में मवेशियों को लेने गई एक युवती पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रानीखेत के कुंवाली में युवती पर गुलदार का हमला

    2. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

    3. वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई, पिंजरा लगाने की तैयारी

    जागरण संवाददता, रानीखेत। नगर से कुछ दूर कालीगाढ़ पट्टी के कुंवाली क्षेत्र में युवती पर दिन दहाड़े गुलदार झपट गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर, चेहरे, पीठ व गर्दन पर नाखून जैसे गहरे घाव हैं। चिकित्सकों के अनुसार सिर पर गंभीर चोट है।

    नागरिक चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन न होने से घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चार वर्ष पूर्व इसी जंगल से लगे वन क्षेत्र में बुजुर्ग को गुलदार ने शिकार बना डाला था। वहीं वन कर्मियों ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

    Women Injured in Leopard Attack

    गुलदार बहुल कुंवाली क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार की धमक से फिर दहशत है।यहां ऐना गांव निवासी दीवान सिंह की 22 वर्षीय पुत्री बबीता सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे मवेशियों को लेने के लिए पास के जंगल की ओर निकली।

    उसके साथ गांव की अन्य सहेलियां व बच्चे भी थे। बताया जा रहा कि और लोग तो सड़क पर ही रुक गए। बबीता अकेले ही जंगल की तरफ आगे बढ़ गई। कुछ ही देर में बबीता के चीखने की आवाज आने लगी। हिम्मत जुटा कर साथी सहेलियों ने हो हल्ला किया। डर के बावजूद मौके की ओर कदम बढ़ाए। शोर मचने पर गुलदार युवती को छोड़ जंगल में दूर निकल गया।

    खबरें और भी

    इधर बबीता लहूलुहान हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों की मदद से उसे नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सिर पर गंभीर चोट की आशंका है।

    प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। ग्रामीण चंदन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार व जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है।

    आए दिन गुलदार मवेशियों को मार रहा है। उन्होंने मानव वन्यजीव टकराव से बचने के लिए वन विभाग से पिंजड़ा लगाने पर जोर दिया। ऐना से लगे धनखोली वनक्षेत्र में 2022 में 65 वर्षीय बुजुर्ग भी गुलदार का शिकार बना था।

    विभागीय टीम को लगातार गश्त के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल के पास पिंजड़ा लगा रहे हैं। गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने को ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे।
    - मनोज लोहनी, वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का आतंक: महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में घूम रहा सात गुलदारों का झुंड, लोगों में दहशत; घरों में दुबके ग्रामीण