Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर के बदियाकोट गांव में दिनदहाड़े आबादी के पास दिखा भालू, दहशत में ग्रामीण

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

    बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के बदियाकोट गांव में दिनदहाड़े भालू दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने टीम भेजकर गश्त बढ़ा दी है और लोगों को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भालू दिनदहाड़े बदियाकोट गांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत

    2. वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा की मांग की गई

    3. वन विभाग ने टीम भेजी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के बदियाकोट गांव में दिनदहाड़े भालू के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।

    भालू की आवाजाही की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने खेतों और जंगलों की ओर जाना कम कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

    क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार दानू ने बताया कि दिन के समय भालू को गांव के ऊपर घूमते हुए देखा गया। इसकी सूचना फैलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

    उन्होंने कहा कि गांव जंगल से सटा होने के कारण महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों को सबसे अधिक खतरा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं।

    सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेंज अधिकारी डौली डोभाल ने बताया कि फारेस्टर और वन बीट अधिकारी को तुरंत मौके पर भेजा गया है।

    क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और वन कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फारेस्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि वे वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

    ग्रामीणों को भालू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। बदियाकोट गांव जंगल से सटा हुआ है, इसलिए यहां भालुओं की आवाजाही होती रहती है।

    वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में दोबारा भालू दिखाई दे, तो स्वयं उसे भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    यह भी पढ़ें- कश्मीर के बडगाम में भालू का आतंक, हमले में एक घायल; स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से की सुरक्षा की मांग

    यह भी पढ़ें- सोनमर्ग में हिमालयी भूरा भालू और 2 शावकों की एंट्री, प्रशासन ने टूरिस्ट और ड्राइवरों के लिए जारी की एडवाइजरी