बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
बागेश्वर में कपकोट पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल पर 1.472 किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के ...और पढ़ें

HighLights
कपकोट पुलिस ने पालीडुंगरा पुल पर चरस तस्कर पकड़े।
दो युवकों से 1.472 किलो अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस अब चरस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट पुलिस तथा एसओजी को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पालीडुंगरा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 1.472 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस को कब्जे में लेने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी सीज कर दी गई है। पुलिस अब चरस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि तीन अगस्त की रात लगभग 9:20 बजे एसओजी टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र के पालीडुंगरा पुल के पास वाहनों की चेकिंग की।
इसी दौरान मोटर साइकिल संख्या यूके-06एसी-4957 को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से 1.472 किलो चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में 32 वर्षीय गोविंद सिंह तथा 26 वर्षीय राजा रावत उर्फ राज रावत शामिल हैं, जो ग्राम सुमगढ़, कपकोट के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर चरस के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
पुलिस ने चरस की तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज कर लिया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल कुलदीप वर्मा तथा चालक कांस्टेबल विजय कुमार शामिल हैं।
चेक बाउंस मामले का वारंटी हल्द्वानी से गिरफ्तार
बागेश्वर: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेक बाउंस की धारा 138 एनआइ एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित एक वारंटी अभियुक्त को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने फौजदारी वाद से संबंधित वारंटी बलवंतत कुमार पुत्र शेर राम, निवासी पंद्रपाली, को गिरफ्तार किया।
आरोपित के खिलाफ मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का कार्य आगे भी जारी रहेगा।