यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bageshwar By-Election: राखी तो बहाना है, बीजेपी को जिताना है; उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार है तेज
Bageshwar By-Election उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा न ...और पढ़ें

बागेश्वर, जागरण संवाददाता। उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गरुड़, मंत्री रेखा आर्या ने बागेश्वर ग्रामीण मंडल का दौरा करके वोट मांगे। रक्षाबंधन के मौके पर बीजेपी के नेताओं ने बहनों को अपने पक्ष में करने के लिए राखी भी बंधवाई।
गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक अपने-अपने क्षेत्रों में निकले।मतदाताओं से जनसंपर्क किया। नगर में सांसद अजय टम्टा ने नगर के मंडलसेरा, बनखोला वार्ड के क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क किया। उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
मतदाताओं से की बीजेपी को वोट देने की अपील
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भगवान कार्की, जिपं अध्यक्ष बसंती देव आदि उपस्थित थे। उधर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अमतौड़ा, बिजोरी, धारी, अमसरकोट क्षेत्र का भ्रमण किया। मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान प्रवासी प्रभारी कुंदन परिहार, उमा बिष्ट, भगवती धपोला, गोविंद टंगड़िया, खड़क टंगड़ियाख्, हेम चंद्र आदि उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
उधर, गरुड़ में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रतमटिया, कौसानी क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया व नुक्कड़ सभाएं की। आगामी चुनावों में भाजपा के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी तो जनता ने उसे नकार दिया। कांग्रेस मुक्त भारत बनाया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान चुनाव संयोजक शिव सिंह बिश्ट, जगदीश आर्या, जनार्दन लोहुमी, आनंद कोरंगा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी
सौरभ को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गरुड़ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन त्योहार हमारी संस्कृति है। इस दौरान उन्हें कई बहनों ने राखी बांधी और शुभकामनाएं दी। सौरभ के आने का कई गांवों में बहनों इंतार किया।