ड्राइवर की बेटी ने चौड़ा किया पिता का सीना, बनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट
उत्तराखंड के गरुड़ के हवील कुलवान गांव की नेहा कांडपाल का चयन आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है।

गरुड़ की नेहा कांडपाल बनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गरुड़ । उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गरुड़ तहसील के ग्राम पंचायत हवील कुलवान की होनहार बेटी नेहा कांडपाल का चयन आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है।
नेहा की इस सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली नेहा ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, अटूट लगन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- ठेले पर चाय बेचते हैं पिता, बेटे ने UPSC में हासिल की 81वीं रैंक; वैशाली के घनश्याम बनेंगे असिस्टेंट कमांडेंट
पिता पेशे से ड्राइवर
उनके पिता नारायण दत्त कांडपाल पेशे से ड्राइवर हैं और माता आशा देवी गृहिणी हैं। नेहा ने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई राइका सिरकोट से की।
इस उपलब्धि पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट
