Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:29 AM (IST)

    मथुरा के दो युवाओं, कशिश चौधरी और भुवनेश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। कशिश ने अखिल भ ...और पढ़ें

    कशिश चौधरी। स्वयं।

    कशिश चौधरी। स्वयं।

    HighLights

    1. कशिश चौधरी ने सीएपीएफ में अखिल भारतीय आठवीं रैंक पाई

    2. भुवनेश कुमार ने असिस्टेंट कमांडेंट पद पर 245वीं रैंक हासिल की

    3. मथुरा के दो युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई

    जागरण संवाददाता, मथुरा। संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में जिले के दो होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। जिले की बेटी कशिश चौधरी ने ऑल इंडिया में आठवीं रैंक पाकर जिले और प्रदेश का नाम बढ़ाया है। कशिश सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी में लगी हैं। वहीं गोवर्धन तहसील क्षेत्र के भुवनेश कुमार ने 245 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    मथुरा के दो होनहारों ने सीएपीएफ में लहराया परचम

    टेकमेन सिटी निवासी कशिश चौधरी मूल रूप से राया ब्लॉक के गांव सिहोरा निवासी हैं। कशिश के पिता कुंवर सिंह 14 बटालियन शोपियां कश्मीर में सीआरपीएफ कमांडेंट हैं। कशिश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा झारखंड और माध्यमिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल मथुरा से पूरी की, जहां वे 10 वीं और 12 वीं आइसीएसई बोर्ड में जिला टॉपर रहीं। उन्हें सीआरपीएफ डीजी की ट्रॉफी से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

    kasish small

    कशिश चौधरी।

    यूपीएससी प्रीलिम्स क्लियर कर चुकीं हैं कशिश

    2023 में हिंदू कॉलेज से बीएससी गणित ऑनर्स करने के बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से एमएससी गणित पूरी की है। कशिश ने बताया कि उनकी सफलता में उनके पिता और मां का विशेष योगदान रहा। कशिश इस वर्ष यूपीएससी प्रीलिम्स क्लियर कर चुकीं हैं और बिना रुके लगातार प्रयास जारी रखने का लक्ष्य रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया पूरा

    सौंख के भुवनेश कुमार को मिली 245 वीं रैंक

    गोवर्धन तहसील के गांव नगला छिंगा निवासी विजयपाल सिंह चौधरी के पुत्र भुवनेश कुमार ने भी असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हासिल किया है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ब्रजधाम शिक्षण संस्थान और श्रीजी बाबा स्कूल से की, जिसके बाद 2023 में एनआइटी जालंधर से बी टेक पूरा किया। सामाजिक रूप से सक्रिय परिवार से आने वाले भुवनेश की ताई रजनी चौधरी गोवर्धन की पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आप भी तो नहीं खा रहे एनालॉग पनीर: 10 करोड़ का बिजनेस, आगरा में 70% नमूने फेल, ऐसे जांचें शुद्धता