Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून की जगह हल्द्वानी पहुंची फ्लाइट, बोर्डिंग पास में निकली बड़ी चूक

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:07 PM (GMT+05:30)

    मेलाडुंगरी से देहरादून जा रहे सात यात्री तकनीकी चूक के कारण हल्द्वानी पहुँच गए। बोर्डिंग पास में हल्द्वानी का गंतव्य दर्ज होने से यह गलती हुई, जिसकी ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाले सात यात्री तकनीकी चूक के कारण हल्द्वानी पहुंच गए।

    जांच में सामने आया कि फ्लाइट का डेस्टिनेशन देहरादून था, लेकिन फ्लाइट नंबर और बोर्डिंग पास हल्द्वानी का जारी कर दिया गया था।

    इस वजह से यात्री गलत स्थान पर उतर गए और दिनभर परेशान रहे। मामले में तहसीलदार निशा रानी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को भेज दी है।

    यह मामला शुक्रवार का है। शाम को यात्रियों को हल्द्वानी से वापस गरुड़ लाया गया और फिर देहरादून भेजा गया।

    शुरुआत में हेरिटेज एविएशन के कर्मचारी मामले से पल्ला झाड़ते रहे, लेकिन मामला सामने आने पर डीएम ने तहसीलदार निशा रानी को जांच सौंपी।

    राजस्व उप निरीक्षक अजय साह ने प्रारंभिक जांच की। शुक्रवार देर शाम तक रिपोर्ट न मिलने पर शनिवार को तहसीलदार स्वयं मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की। जांच में हेरिटेज एविएशन ने स्वीकार किया कि तकनीकी फाल्ट के चलते यह चूक हुई।

    वहीं यह भी सामने आया कि यदि यात्रियों ने बोर्डिंग पास पर गंतव्य और फ्लाइट नंबर ध्यान से देखा होता तो यह स्थिति टाली जा सकती थी।

    तहसीलदार ने बताया कि बोर्डिंग पास हल्द्वानी का जारी हुआ था और फ्लाइट नंबर भी हल्द्वानी का ही था।

    किसी भी यात्री ने डेस्टिनेशन पर ध्यान नहीं दिया। कुछ यात्रियों ने भी स्वीकार किया कि टिकट देखने में उनसे भी गलती हुई। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई जिलाधिकारी स्तर से की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों का हेलीकॉप्टर से 9 मिनट में सफल रेस्क्यू, रील बनाने के चक्कर में एक की मौत

    यह भी पढ़ें- मौसम ने बदले रंग फिर भी नहीं रुके कदम, हेलीकॉप्टर-रोपवे संग माता वैष्णो देवी यात्रा निर्बाध जारी