Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Forest Fire: बागेश्वर में फिर धधके जंगल, अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 08:34 AM (IST)

    बागेश्वर में अराजक तत्वों ने फिर जंगलों में आग लगा दी, जिससे वन क्षेत्र धू-धूकर जलने लगा। कलक्ट्रेट के सामने और त्यूनरा के जंगलों में आग भड़की। इससे व ...और पढ़ें

    इससे पहले भी दिसंबर माह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। File Photo

     इससे पहले भी दिसंबर माह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। File Photo

    HighLights

    1. बागेश्वर में अराजक तत्वों ने फिर जंगलों में लगाई आग

    2. वन्यजीवों के जीवन और पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ

    3. ग्रामीणों ने आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। जिले में एक बार फिर अराजक तत्वों ने जंगलों में आग लगा दी। मंगलवार को कलक्ट्रेट के सामने आरएफसी गोदाम के ऊपर स्थित जंगल तथा त्यूनरा के ऊपर जौलकांडे की ओर के जंगल में आग भड़क उठी, जिससे वन क्षेत्र धू-धूकर जलने लगा।

    जंगलों में आग लगने से जहां वन्यजीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। इससे पहले भी दिसंबर माह से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

    जंगलों में आग के कारण गुलदार, भालू तथा जंगली सूअर जैसे खूंखार वन्यजीवों ने गांवों का रुख कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। राज्य आंदोलनकारी हेम पंत, हीराबल्लभ भट्ट के अलावा बबलू जोशी, एनबी भट्ट ने कहा कि आगजनी तथा दोहन के कारण जंगल लगातार विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आग लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, आरओ केवलानंद पांडे ने कहा कि आग को नियंत्रित किया जा रहा है।

     

    यह भी पढ़ें- वनाग्नि रोकथाम में अहम भूमिका निभाएंगे पंचायत प्रतिनिधि, आग की सूचना के लिए ब्लॉक स्तरीय टीम

    यह भी पढ़ें- देहरादून में जंगल की आग से निपटने को प्रशासन अलर्ट, उपकरण खरीद के लिए 45 लाख स्वीकृत

    खबरें और भी