विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरातियों से भरी मारुती वैन खाई में गिरी, चार लोग गंभीर घायल

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 29 Apr 2018 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 09:15 PM (IST)

देर सांय बरात से लौट रही एक मारुती वैन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वैन में कुल ...और पढ़ें

बरातियों से भरी मारुती वैन खाई में गिरी, चार लोग गंभीर घायल
बरातियों से भरी मारुती वैन खाई में गिरी, चार लोग गंभीर घायल

बागेश्वर, [जेएनएन]: देर सांय बरात से लौट रही एक मारुती वैन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वैन में कुल सात लोग सवार थे। इसमें से चार घायल हो गए और तीन को मामूली चोट आई। घायलों का मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में इलाज चल रहा है।

शनिवार की देर सांय उड़खुली से एक बारात में शामिल होकर सात बराती वाहन मारुती वैन से अपने घर लौबांज को लौट रहे थे। तभी भेटा के पास वैन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने खाई से घायलों को बाहर निकाला। इनमें चालक दीपक कुमार, बुद्धि राम, मुकेश कुमार, गणेश राम गंभीर रूप घायल हो गए। 

वहीं, गोविंद कुमार, आनंद कुमार, हरीश राम को मामूली चोट आई। गंभीर रूप से घायलों को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

यह भी पढ़ें: भिड़ंत के बाद खाई में गिरे ट्रक और सूमो वाहन, एक की मौत; आठ घायल

यह भी पढ़ें: कार हादसे में सहायक बैंक प्रबंधक की मौत, दूसरा घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।