विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार हादसे में सहायक बैंक प्रबंधक की मौत, दूसरा घायल

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 16 Apr 2018 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 05:05 PM (IST)

ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर एक बलेनो कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी ...और पढ़ें

कार हादसे में सहायक बैंक प्रबंधक की मौत, दूसरा घायल
कार हादसे में सहायक बैंक प्रबंधक की मौत, दूसरा घायल

नई टिहरी, [जेएनएन]: नरेंद्रनगर: चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर ताछला के पास कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार सिंडीकेट बैंक नई टिहरी के सहायक प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एसबीआइ बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक घायल हो गया। घायल को नरेंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर किया गया। 

घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे देहरादून से नई टिहरी आ रही कार ताछला के समीप खाई में जा गिरी, जिसमें गाड़ी चला रहे सहायक प्रबंधक हिमांशु बर्तवाल (27 वर्ष) पुत्र भजन सिह निवासी एकता एन्क्लेव बंजारावाला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ गौनियाल(33 वर्ष) पुत्र सतीश चंद्र गौनियाल निवासी शांति विहार अजबपुर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर किया गया है। 

हिमांशु सिंडीकेट बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और घायल सौरभ गौनियाल नई टिहरी में एसबीआइ में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। सूचना पर थाना नरेंद्रनगर के प्रभारी निरीक्षक रामकिशोर सकलानी व चौकी प्रभारी जाजल राजेंद्र असवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव व घायल को खाई से निकाला। दोनों कार सवार देहरादून से नई टिहरी अपने-अपने कार्यालय आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: मिट्टी से लदा डंपर खाई में गिरा, चालक घायल

यह भी पढ़ें: खार्इ के ऊपर कुछ इस तरह से हवा में लटका वाहन, बाल-बाल बचे यात्री

यह भी पढ़ें: बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।