बागेश्वर में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी के बाद बागेश्वर में मंगलवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बागेश्वर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मंगलवार को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
ग्रामीण मोटर मार्ग बंद
लगातार हो रही बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। जिले में सोमवार अपराह्न से लगातार वर्षा जारी है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।
प्रशासन के अनुसार जिले में फिलहाल पांच ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए ताकुला-बागेश्वर समेत अधिकांश प्रमुख सड़कें सुचारु हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का यलो अलर्ट: देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल सहित 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी