Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

    2. देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी

    3. भूस्खलन, नदी जलस्तर वृद्धि की संभावना, यात्रा से बचें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच बौछारों का सिलसिला जारी है।

    मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

    विशेष रूप से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अत्यधिक वर्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई।

    हालांकि, शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य या उससे कुछ अधिक बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है।

    इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और तेज बारिश के दौर आने की संभावना है। हरिद्वार जिले में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है।

    मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने व प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

    विभिन्न शहरों का तापमान

    • शहर, अधिकतम, न्यूनमतम
    • देहरादून, 32.9, 24.6
    • ऊधमसिंह नगर, 36.1, 25.5
    • मुक्तेश्वर, 23.8, 15.2
    • नई टिहरी, 25.0, 15.8

    यह भी पढ़ें- बागेश्वर में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का यलो अलर्ट: देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल सहित 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी