बागेश्वर में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
भारी बारिश के अलर्ट के चलते बागेश्वर में जिलाधिकारी ने सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर
बागेश्वर में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
जिलाधिकारी ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सोमवार को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे; केदारनाथ यात्रा सुचारू
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का यलो अलर्ट: देहरादून, उत्तरकाशी और नैनीताल सहित 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी