विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Published: Tue, 28 Jul 2026 10:00 PM (IST)

बागेश्वर में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते बुधवार, 29 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बागेश्वर में 29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  2. कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  3. छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 29 जुलाई यानी बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5 जनपदों में आज स्कूल बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी