विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोले कोश्यारी, केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 10 Feb 2018 05:24 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने दावा किया कि केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा बनाएगी। कहा कि अब देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल गई है।

बोले कोश्यारी, केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की
बोले कोश्यारी, केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की

गरुड़, बागेश्वर [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और मिशन 2019 के लिए अभी से जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश की जनता केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनाने को आतुर है। उन्होंने कहा कि अब देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल गई है। लेकिन अभी देश को विकसित राष्ट्र बनने में थोड़ा समय और लगेगा। क्योंकि कांग्रेस ने अपने साठ साल के कार्यकाल में देश को गर्त में डालने का ही काम किया। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान समेत केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी वर्गो का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निकाय चुनाव समेत अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जी-जान से जुट जाएं।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: राहुल के जनेऊधारी अवतार में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 

यह भी पढ़ें: भाजपा को खरीदने की क्षमता किसी में नहीं, तभी चाय वाला बना पीएम