बागेश्वर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
बागेश्वर जिला प्रशासन ने 21 जुलाई को भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के कारण सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। ...और पढ़ें

HighLights
बागेश्वर में 21 जुलाई को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर लिया गया फैसला
जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सुरक्षा के लिए आदेश जारी किया
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 21 जुलाई के लिए जारी आरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 21 जुलाई यानी मंगलवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग प्रभावित: सड़क पर आईं दरारें, लगा लंबा जाम
यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी: ऊखीमठ में सर्वाधिक 77 MM वर्षा, कई सड़क बंद; केदारनाथ यात्रा जारी