Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायरमेंट से 28 दिन पहले थमी उत्तराखंड के जवान महेंद्र की सांस, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    बागेश्वर के कौसानी निवासी डीएससी सैनिक महेंद्र सिंह का रिटायरमेंट से 28 दिन पहले संदिग्ध हार्ट अटैक से निधन हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर । कौसानी स्टेट निवासी एवं डिफेंस सिक्योरिटी कोर में नियुक्ति सैनिक महेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

    शनिवार रात अचानक सीने में दर्द उठने पर स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोकाकुल है।

    सीने में हुआ था तेज दर्द 

    56 वर्षीय महेंद्र सिंह, जो खड़क सिंह के पुत्र थे, शनिवार रात अचानक अस्वस्थ हो गए। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर स्वजन ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

    रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। देर शाम सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र विशाल और विक्रम ने मुखाग्नि दी।

    अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। महेंद्र सिंह देहरादून स्थित डीएससी में तैनात थे और हाल ही में अवकाश पर अपने घर आए थे। उन्हें दो दिन बाद वापस ड्यूटी पर लौटना था। उनकी सेवानिवृत्ति 28 दिन बाद 30 अगस्त को निर्धारित थी, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।