Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bageshwar Bypolls: चुनावी रण में दल-बदल का खेल शुरू, आज BJP में शामिल हो सकते हैं Congress के बड़े नेता

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:00 AM (IST)

    Bageshwar Bypolls बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि कई वरिष्ठ कांग्रेसी और बड़े नाम भाजपा में शामिल करवाए ...और पढ़ें

    Bageshwar Bypolls: चुनावी रण में दल-बदल का खेल शुरू, आज BJP में शामिल हो सकते हैं
    Bageshwar Bypolls: चुनावी रण में दल-बदल का खेल शुरू, आज BJP में शामिल हो सकते हैं

    बागेश्वर, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। एक सप्ताह में उनका यह दूसरा दौरा है।

    माना जा रहा है कि इस दौरान कई वरिष्ठ कांग्रेसी और बड़े नाम भाजपा में शामिल करवाए जा सकते हैं। हालांकि इस सीट से हार-जीत से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी बंपर जीत की उम्मीद के साथ जुटी है।

    अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। कांग्रेस के रंजीत दास से यह प्रक्रिया शुरू हुई और अभी भी थमी नहीं है। बुधवार को बड़ा उलट फेर हो सकता है। नगर के वरिष्ठ और बड़े नाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

    कांग्रेस ने चुनौती स्वीकार की है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सप्ताह में दूसरी बार यहां आना इसी तरफ इशारा कर रहा है। वहीं, कांग्रेस खेमा भी सावधान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि पार्टी सदस्यों को तोड़ा जा रहा है। उन्हें कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनौती स्वीकार की है।

    वह जनता के बीच में इस मुद्दे को लेकर भी जाएंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि पार्टी विचारधारा से लोग जुड़ रहे हैं। भाजपा की नीति और रीति तोड़ने की नहीं रही है।

    भाजपा उपचुनाव में लिखेगी जीत का नया इतिहास : बहुगुणा

    भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गरुड़ में जनसंपर्क किया। सभाओं में प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव में जीत का नया इतिहास लिखेगी। स्व. चंदन राम दास ने बागेश्वर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। इसीलिए जनता ने उन्हें चार बार विधायक बनाया। पांच सितंबर को जनता का वोट बागेश्वर विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखेगा। स्व. दास के अधूरे विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। जनता ने कांग्रेस व उसके दलबदलू प्रत्याशी को नकार दिया है।

    खबरें और भी

    टोपी किसी की भी पहन लें, वोट कांग्रेस को मिलेगा : ज्योति

    महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता टोपी किसी की भी पहन लें, वोट पार्टी को ही देगा। भाजपा उनके नेताओं को जबरन पार्टी में शामिल कर रही है।

    शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पृष्ठभूमि के बड़े नेताओं से भाजपाई संपर्क कर रहे हैं। उन पर भाजपा की सदस्यता लेने को दबाव बनाया जा है। कुछ कांग्रेस के बड़े नेता फोन स्विच आफ कर अज्ञात स्थानों पर चले गए हैं। जो कोई कांग्रेसी भाजपा में जा भी रहा है, तो वह अपने मत का प्रयोग कांग्रेस के पक्ष में ही करेगा।

    कहा कि कई कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं को भाजपाई धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। यह भविष्य के लिए खतरनाक है।

    उपचुनाव में प्रचार का शोर, घोषणापत्र गायब

    अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव में प्रचार जोर शोर से होने लगा है। भाजपा सरकार व संगठन यहां नजर आ रहा है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों का दौर अभी थमा नहीं है। वहीं, कांग्रेस भी गांव-गांव जाकर प्रचार में जुट गई। अब तक किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र नहीं आया है। वोटर भी गांव में वोट मांगने वालों से सवाल-जवाब करने में पीछे नहीं हैं। पांच सितंबर को मतदान होना है।

    घोषणा पत्र लगभग तैयार है। अधिकतर विकास स्व. चंदन राम दास ने किया है। विधानसभा में सड़कें लगभग बन गईं हैं। कुछ स्थानों पर बननी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी की समस्या का समाधान हो गया है। शीघ्र घोषणा पत्र भी आएगा।

    - इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष, भाजपा

    कांग्रेस का घोषणा पत्र महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार के ईदगिर्द होगा। विधानसभा की समस्याओं में सीवर लाइन, जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं समेत अन्य महत्वपूर्ण मूलभूत समस्याओं को उठाया जाएगा। शीघ्र घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

    - भगवत डसीला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

    Bageshwar News: बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार ने पकड़ा जोर, गांव-गांव पहुंच कर वोट मांग रहे दल; सीएम भी भरेंगे दम