Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूलों में अवकाश, 5 मोटर मार्ग बंद और सरयू-गोमती उफान पर... बागेश्वर में दिखा मूसलाधार बारिश का असर

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:59 AM (IST)

    मूसलधार बारिश से बागेश्वर में जनजीवन प्रभावित हुआ है, सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर की ओर बढ़ रहा है। जिले में पांच मोटर मार्ग बंद हो गए ...और पढ़ें

    भारी बारिश से सरयू-गोमती का जलस्तर बढ़ा।

    भारी बारिश से सरयू-गोमती का जलस्तर बढ़ा।

    HighLights

    1. बागेश्वर में मूसलधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

    2. सरयू-गोमती नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर की ओर बढ़ा

    3. पांच मोटर मार्ग बंद, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। सोमवार देर रात से हो रही लगातार मूसलधार बारिश का असर मंगलवार सुबह जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। भारी वर्षा के चलते प्रशासन पहले ही स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर चुका है। लगातार बारिश से सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि बागेश्वर जनपद के पांच मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से यातायात के लिए बंद हो गए हैं।

    मंगलवार सुबह पांच बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बागेश्वर में 48 मिमी, गरुड़ में 40 मिमी और कपकोट में 53 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में औसत वर्षा 47 मिमी दर्ज की जा चुकी है।

    मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सरयू-गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बढ़ते जलस्तर के बीच बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर 866.90 मीटर दर्ज किया गया है, ये लगातार बढ़ रहा है। नदी का चेतावनी स्तर 869.70 मीटर और खतरे का स्तर 870.70 मीटर है। वहीं गोमती नदी का जलस्तर 863.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें  लगातार वृद्धि हो रही है।

     

    जिले में 47 मिमी औसत वर्षा, पांच मोटर मार्ग बंद

    उधर, गरुड़ स्थित बैजनाथ बैराज का तालाब स्तर 1112.900 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 616.86 क्यूसेक रहा। लगातार बारिश के कारण जिले के पांच मोटर मार्ग बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद, बद्रीनाथ हाईवे बाधित

    स्कूलों में अवकाश घोषित

    प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में नंदा की चौकी का 16 करोड़ का नया पुल धंसा: पहली बारिश में दिखी खामी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल