Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: नंदा की चौकी में पुल की एप्रोच रोड धंसी, पहली बारिश में दिखी खामी; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:24 AM (IST)

    देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड पहली ही बारिश में धंस गया है। कुछ दिन पहले ही खुले इस पुल की गुणवत्ता पर गंभीर ...और पढ़ें

    नंदा की चौकी का 16 करोड़ के नया की एप्रोच रोड धंसी।

    नंदा की चौकी का 16 करोड़ के नया की एप्रोच रोड धंसी।

    HighLights

    1. नंदा की चौकी स्थित नए पुल की एप्रोच रोड धंसी।

    2. पहली ही बड़ी बारिश में पुल की एप्रोच रोड को हुआ नुकसान

    3. निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, प्रशासन ने जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल की एप्रोच रोड  धंस गई। हैरानी की बात यह है कि पुल को यातायात के लिए शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे और पहली बड़ी बारिश में ही इसमें गंभीर क्षति सामने आ गई।

    इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने तेजी से अंतिम कार्य पूरे कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया था। अब उसी नए पुल में धंसाव होने से एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

    uk small pul

    पुल में हुआ नुकसान।

    करीब 10 महीने तक बनी रही थी अस्थाई पुलिया

    15 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि को नंदा की चौकी का पुराना मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की एबटमेंट वॉल और एक स्लैब टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुलिया बनाई, जिसने करीब 10 महीने तक पुराने राजमार्ग पर यातायात की जिम्मेदारी संभाली।

    11 जुलाई की रात धंसी थी अस्थाई पुलिया, 12 जुलाई से नए पुल पर शुरू हुआ था यातायात

    इसके बाद मार्च 2026 में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य पुल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। निर्माण पूरा होने के बाद 11 जुलाई की रात अस्थाई पुलिया धंस गई और 12 जुलाई से नए पुल पर यातायात शुरू कर दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ-अयोध्या सहित 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5 जनपदों में आज स्कूल बंद