Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: लखनऊ-अयोध्या सहित 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:16 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने लखनऊ, अयोध्या समेत करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 31 जुलाई तक वर्षा ज ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. लखनऊ, अयोध्या समेत 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    2. गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ 31 जुलाई तक वर्षा जारी

    3. जलभराव की आशंका, लोगों को सुरक्षित रहने की अपील

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ, अयोध्या समेत राज्य के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वर्षा का सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा। लखनऊ में सोमवार को सुबह से दिनभर बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। 

    पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सक्रिय मौसमी तंत्र और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अवध क्षेत्र में कई जिलों भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

    लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, उन्नाव, वाराणसी, चंदौली, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत लगभग 40 जिलों में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कई निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी जताई गई है।

    मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

    मौसम विभाग ने इस दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यमुनापार में हुआ जलभराव

    सोमवार को ऐसा रहा लखनऊ का तापमान

    लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 45 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। अगले चार दिन यही स्थिति रहने का पूर्वानुमान है।

    यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में मौसम सामान्य, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे; केदारनाथ यात्रा सुचारू