दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यमुनापार में हुआ जलभराव
दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि, पूर्वी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में जलभराव की समस् ...और पढ़ें
-1785057161203_m.webp)
पूर्वी दिल्ली : कुछ देर की वर्षा से यमुनापार में जलभराव हुआ। फोटो- जागरण
HighLights
दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश।
बारिश से राजधानी को गर्मी और उमस से मिली राहत।
यमुनापार इलाके में कुछ देर की बारिश से हुआ जलभराव।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार को भी राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में कुछ देर की ही बारिश में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच बीच मे धूप खिले रहने पर उमस से भी परेशानी होगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली का एक्यूआई 79 दर्ज
उधर रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 79 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।