Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UK Board 12th Topper: टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने किया टॉप, 98% नंबरों संग गीतिका ने रचा इतिहास

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:56 AM (IST)

    गीतिका पंत ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया है। एक टैक्सी चालक की बेटी गीतिका की यह सफलता सीमित संसा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गीतिका पंत ने 12वीं बोर्ड में 98% अंक प्राप्त किए

    2. टैक्सी चालक की बेटी ने उत्तराखंड में टॉप किया

    3. सीमित संसाधनों के बावजूद बनीं प्रेरणादायक मिसाल

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, और इस कहावत को एक बार फिर सच कर दिखाया है सैज, तहसील रोड निवासी गीतिका पंत ने। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, चौरासी की इस होनहार छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में टाप कर जिले का नाम रोशन कर दिया।

    गीतिका की यह उपलब्धि सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, समर्पण तथा परिवार के त्याग की एक भावुक कहानी भी बयां करती है। उनके पिता चंद्रशेखर पंत एक साधारण टैक्सी चालक हैं, जो दिन-रात मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता रितिका पंत गृहिणी हैं।

    हाईस्कूल में जिला किया टॉप

    दादा स्व. केवलनानंद पंत जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त थे। जबकि दादी मुन्नी पंत ने गीतिका की पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा हर कदम पर उसका मार्गदर्शन किया। गीतिका पहले भी हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टापर रह चुकी हैं, जिससे उनकी प्रतिभा का अंदाजा पहले ही लग गया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। परिवार का विश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

    परिणाम घोषित होते ही गीतिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हर कोई इस बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं, तो दादा के चेहरे पर संतोष की मुस्कान साफ झलक रही है।

    खबरें और भी

    गीतिका का सपना अब इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। उनका कहना है कि मेहनत, अनुशासन तथा परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। गीतिका की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, ब

    यह भी पढ़ें- UK Board Topper: साधारण परिवार के बेटे ने किया हाईस्कूल टॉप, बिना ट्यूशन घर में ही की पढ़ाई

    ल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है, यह संदेश देती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Toppers List: बेटियों ने मारी बाजी, सबको पीछे छोड़ ये होनहार बने उत्तराखंड टॉपर

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result 2026: जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप