विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार साल से सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 11 Jun 2018 02:17 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 07:57 PM (IST)

फरसाली पल्ली-गुलेर-खर्ककानातोली मोटर मार्ग के नही बनने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान में है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

चार साल से सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन
चार साल से सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

बागेश्वर, [जेएनएन]: चार साल से स्वीकृत फरसाली पल्ली-गुलेर-खर्ककानातोली मोटर मार्ग के नही बनने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान में है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही होता तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। सोमवार को फरसाली पल्ली व आस-पास के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर रोष व्यक्त किया। 

ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृति के चार साल बीतने के बाद भी सड़क निर्माण नही हुआ है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र आज तक विकास की मुख्यधारा से नही जुड़ पाए है। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। अधिकारियों का कहना है कि बजट ही नही है तो सड़क कहां से बनाए। जब बजट होगा तक देखेंगे। 

ग्रामीणों के मुताबिक वोट देते समय चुने गए नेताओं ने कहा था कि सड़क बन जाएगी। अगर जल्द सड़क मार्ग नही बनता तो सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सड़क नही होने से पांच हजार की आबादी प्रभावित है। सड़क बनती तो गांव में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती और यहां का विकास होता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। 

इस अवसर पर उप प्रधान दया सिंह, होशियार सिंह, बचे सिंह, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, शेर सिंह, नारारण सिंह, गोपाल सिंह, नंदन सिंह, शेर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कब तक बूंद-बूंद को तरसेंगे ग्रामीण, टैंकर भी नहीं बुझा पा रहे प्यास

यह भी पढ़ें: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का चंपावत में प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: प्राथमिक शिक्षकों ने बजाया असहयोग आंदोलन का बिगुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।