विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का चंपावत में प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 28 May 2018 02:29 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 08:36 PM (IST)

धौन से बडोली तक सड़क मार्ग बनाने की मांग को लेकर बडोली ग्राम के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का चंपावत में प्रदर्शन
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का चंपावत में प्रदर्शन

चंपावत, [जेएनएन]: धौन से बडोली तक सड़क मार्ग बनाने की मांग को लेकर बडोली ग्राम के ग्रामीणों ने मुख्य बाजार से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 

कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक वे विगत कई सालों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है। सड़क को स्वीकृत हुए कई साल हो गए और इसके लिए करीब चार करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो गया। इसके बावजूद प्रशासन भूमि उपलब्ध नही करा पा रहा है। 

इधर एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि गांव की प्रस्तावित सड़क में काफी वन भूमि है। भारत सरकार को दो बार बिना वृक्ष भूमि का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन गूगल मैप से देखने पर वह वहां वृक्ष होने की बात बताकर निरस्त कर दिया। इस कारण सड़क निर्माण में देरी हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण शुरू नही होता तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मोहिनी देवी, सतीश चंद्र, लालमणी, रेवाधर, इंद्रदेव, सतीश नैथवाल, भुवन चन्द्र, हेम चन्द्र, विकास, प्रकाश आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्राथमिक शिक्षकों ने बजाया असहयोग आंदोलन का बिगुल

यह भी पढ़ें: फसल के वाजिब दाम दिलाने की मांग को लेकर रुद्रपुर में गरजे किसान

यह भी पढ़ें: दूसरे राज्यों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने खोला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।