Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूसरे राज्यों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने खोला मोर्चा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 04 May 2018 10:43 PM (IST)

    चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित हो रही दूसरे प्रदेशों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने मोर्चा खोल दिया। विरोध में सड़क पर जाम ...और पढ़ें

    दूसरे राज्यों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने खोला मोर्चा
    दूसरे राज्यों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने खोला मोर्चा

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित हो रही दूसरे प्रदेशों के वाहनों के खिलाफ सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को समिति के सदस्यों ने एआरटीओ कार्यालय में घेराव कर बायपास मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया।

    इन दिनों चार धाम यात्रा गतिमान है। दिन प्रतिदिन तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही डग्गामार बसे भी चार धाम यात्रा भी सक्रिय हो गई हैं। बाहरी राज्यों से आकर परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए यह बसे चार धाम यात्रा मार्गो पर संचालित हो रही हैं।

    सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति लगातार ऐसे वाहनों पर रोक लगाने की मांग करती आ रही है। बीते रोज भी दो डग्गामार वाहन पकड़े गए थे। सयुंक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने परिवहन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया लगाते हुए शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में घेराव किया। 

    यहां खड़ी बाहरी राज्यों के वाहनों के टायरों की हवा भी निकाली गई। समिति के सदस्यों ने बायपास मार्ग पर जाम लगाया। उनका कहना था कि परिवहन विभाग बाहरी राज्यों के वाहनों को 2 माह का ग्रीन कार्ड जारी कर रहा है, जबकि इन्हें सिर्फ यात्रा अवधि के लिए ही ग्रीन कार्ड दिए जाने चाहिए। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि स्थानीय परिवहन व्यवसाइयों को इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, चंदन सिंह पवार, कुंवर सिंह रावत, बलवीर रौतेला, भोपाल सिंह नेगी, मन्नू कोठारी, बृज भानु प्रताप गिरी आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: सड़क से नहीं जुड़ पाया डांगी गांव, तीन किमी चलना पड़ता है पैदल

    यह भी पढ़ें: पंचेश्वर बांध के विरोध में गरजे जौलजीवी के ग्रामीण

    यह भी पढ़ें: नहीं उजड़ने दिए जाएंगे लोगों के घर: विधायक दुम्का