विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क से नहीं जुड़ पाया डांगी गांव, तीन किमी चलना पड़ता है पैदल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 01 May 2018 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 05:16 PM (IST)

मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर अब डांगी गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने गढ़कोट-पाली तिराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

सड़क से नहीं जुड़ पाया डांगी गांव, तीन किमी चलना पड़ता है पैदल
सड़क से नहीं जुड़ पाया डांगी गांव, तीन किमी चलना पड़ता है पैदल

पौड़ी, [जेएनएन]: विकासखंड कल्जीखाल के डांगी गांव के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गढ़कोट-पाली तिराहे पर नारेबाजी की और क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों के समर्थन में तकलना, सुरालगांव के लोग भी धरने पर बैठे रहे। 

डांगी गांव के ग्रामीण उप प्रधान जगमोहन डांगी के नेतृत्व में गढ़कोट-पाली तिराहे पर एकत्रित हुए तथा अपने गांव को मोटरमार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। बाद में यहां क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र में ग्रामीणों की मोटरमार्ग की मांग को लेकर गांवों के बच्चे भी धरने पर बैठे गए। 

नाराज ग्रामीणों का कहना था कि पाली से डांगी गांव तक मोटर मार्ग की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें महज आश्वासन ही दिया गया। इस कारण ग्रामीणों को गांव से सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भी मोटर मार्ग के अभाव से पैदा हो रहे हालात पर सरकार का ध्यान खींचा। डांगी गांव के मोटर मार्ग से न जुड़ पाने के कारण न केवल उन्हें हर रोज करीब तीन किमी की दूरी तय कर अपने गंतव्यों को पहुंचना पड़ रहा है। बल्कि गांव से हो रहे पलायन का एक बड़ा कारण मोटर मार्ग का अभाव भी है। 

पहले दिन क्रमिक अनशन पर ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, उप प्रधान जगमोहन डांगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान तथा उनके समर्थन में ग्राम प्रधान सैनार प्रेम सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेत्र सिंह रावत, मनमोहन संह, जय भारत, राम नारायण आदि बैठे रहे।

यह भी पढ़ें: पंचेश्वर बांध के विरोध में गरजे जौलजीवी के ग्रामीण

यह भी पढ़ें: नहीं उजड़ने दिए जाएंगे लोगों के घर: विधायक दुम्का

यह भी पढ़ें: पॉलिथीन पर प्रशासन से भिड़े व्यापारी, बाजार किया बंद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।