Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के औली में नेशनल विंटर गेम्स की डेट हुई तय, बर्फबारी के बाद खिलाड़ियों में बढ़ा एक्साइटमेंट

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 08:03 PM (IST)

    चमोली जनपद में स्थित औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। पर्यटन विभाग ने विंटर गेम्स एसोसिएशन के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हु ...और पढ़ें

    औली के स्लोप में स्की करते स्की प्रशिक्षण लेते स्कीइंग खिलाड़ी। जागरण

    औली के स्लोप में स्की करते स्की प्रशिक्षण लेते स्कीइंग खिलाड़ी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। औली में नेशनल विंटर गेम्स की तिथि को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने मुहर लगा दी है। इसके तहत 12 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग गेम्स कराने की घोषणा की गई है। औली में शीतकालीन खेलों की तिथि घोषित होने से देशभर के खिलाड़ियों में उत्साह है।

    औली में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नंदा देवी स्लोप पर शीतकालीन खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ मौजूद है। औली में कार्निवाल के साथ नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित था।

    National Winter Games in Auli

    बीते रोज विंटर गेम्स एसोसिएशन ने देशभर के 18 राज्यों की स्की फेंडरेशन से बात कर रायशुमारी के बाद तिथि का प्रस्ताव पर्यटन सचिव को भेजा था।

    सोमवार को पर्यटन विभाग के एसीईओ बीएल राणा ने पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों व विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में तिथि पर अंतिम मुहर लगाते हुए इसके लिए 12 से 16 फरवरी की तिथि तय कर दी है।

    विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सह सचिव व राष्ट्रीय स्की कोच अजय भट्ट ने कहा कि सोमवार को पर्यटन विभाग ने औली कार्निवाल के साथ नेशनल स्की गेम्स के आयोजन की तिथि को अंतिम रूप दे दिया है।

    Winter Games in Auli

    इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिसा के अलावा भारतीय सेना, बीएसएफ, आइटीबीपी और सीआरपीएफ की टीमों ने शामिल होने को लेकर सहमति दे दी है।

    भट्ट ने बताया कि औली नेशनल विंटर गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां पर अल्पाइन, स्नो बोर्ड, नोडिक, स्की माउंटेनियरिंग सहित स्की के अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Auli में तापमान पहुंचा -5 डिग्री, जम गई झील; फरवरी के दूसरे सप्ताह में नेशनल गेम्स के साथ होगा औली कार्निवाल

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Auli: औली में हुई जमकर बर्फबारी, प्रकृति ने बिखेरे ऐसे अद्भुत नजारे... देखकर रह जाएंगे दंग