Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम की ध्यान गुफा में साधना में लीन बाबा बागेश्वर धाम, एक झलक को तरसे भक्त

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:31 AM (IST)

    बाबा बागेश्वर बदरीनाथ धाम की ध्यान गुफा में 9 मई से एकांत साधना कर रहे हैं। यह साधना 24 मई तक चलेगी, जिसके लिए उन्होंने स्वयं इस गुफा का चयन किया था। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बाबा बागेश्वर बदरीनाथ ध्यान गुफा में साधना कर रहे हैं

    2. यह साधना 9 मई से 24 मई तक चलेगी

    3. गुफा में साधना के लिए 500 रुपये प्रतिदिन शुल्क है

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की ओर से निर्मित ध्यान गुफाओं में जप-तप के साथ साधना की विधिवत शुरुआत हो गई है। बाबा बागेश्वर ने धाम में ऋषिगंगा के समीप बनी एक गुफा को अपनी साधना के लिए चुना है। वह बीते शनिवार से गुफा में एकांत साधना कर रहे हैं। उनकी साधना 24 मई तक चलेगी।

    बदरीनाथ धाम के चरणपादुका मार्ग पर केदारनाथ की तर्ज पर ध्यान गुफाओं को तैयार किया गया है। वर्ष 2023 में बनी कार्य योजना के तहत यहां दो ध्यान गुफाएं और दो ध्यान हट्स का निर्माण किया गया था, जिनमें साधकों के लिए शौचालय, बिजली-पानी और रसोई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

     नौ मई से 24 मई तक साधना

    बाबा बागेश्वर छह मई को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। शुरुआत में उनके ठहरने का इंतजाम खाक चौक आश्रम में किया गया था, लेकिन ध्यान गुफाओं को देखने के बाद उन्होंने वहीं रहकर साधना करने की इच्छा जताई। इसके बाद नगर पंचायत से नौ मई से 24 मई तक साधना के लिए अनुमति ली गई।

    बाबा बागेश्वर को यह स्थान इतना भाया कि वे बीते शनिवार से गुफा में साधना कर रहे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशाषी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि ध्यान गुफाओं का आवंटन निर्धारित शुल्क के आधार पर किया जा रहा है। वर्तमान में इन गुफाओं में साधना के लिए 500 रुपये प्रतिदिन का शुल्क तय किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 69044 श्रद्धालुओं ने किए बदरी विशाल के दर्शन

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी, चमोली में बारिश से लौटी ठंड