Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी, चमोली में बारिश से लौटी ठंड

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:24 PM (IST)

    मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी के बीच बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में वर्षा से राहत मिली है। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम में झमाझम वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं में मंदिर दर्शनों को लेकर बना रहा उत्साह। जागरण

    बदरीनाथ धाम में झमाझम वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं में मंदिर दर्शनों को लेकर बना रहा उत्साह। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी के बीच बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई।

    वहीं निचले इलाकों में वर्षा से गर्मी से निजात मिली है। औली में भी वर्षा से एक बार फिर ठंड लौट आई है, जो पर्यटकों को खासा भा रही है।

    Jai badrinath Temple

    बदरीनाथ यात्रा पर इन दिनों प्रतिदिन हजारों लोग चमोली का रुख कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में वैसे भी इन दिनों ठंड है और अब शनिवार शाम को फिर से चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में वर्षा से गर्मी में ठंड का अहसास हो रहा है।

    वहीं हेमकुंड साहिब में इन दिनों सेना बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई है। बताया गया कि दो दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते बर्फ हटाने के कार्य में दिक्कत हो रही है।

    दोपहर बाद कार्य रोकना पड़ रहा है। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर खासा असर पड़ा है।

    Snowfall In Badrinath Peak

    गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा से घांघरिया से हेमकुंड के बीच बर्फ काटकर रास्ता बनाने के कार्य में लगे सेना व सेवादारों को दोपहर बाद कार्य रोकना पड़ा है।

    जिला मुख्यालय में वर्षा व ओलावृष्टि

    शनिवार को जनपद में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही जिला मुख्यालय में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। हालांकि इस ओलावृष्टि से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से नहीं पकी है। वर्षा से नदी नालों में पानी की मात्रा भी बढ़ी है। यह भविष्य में धान की खेती के लिए उपयोगी मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंधड़ व बारिश से जनजीवन प्रभावित, अगले 3 दिन के लिए अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज