Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ धाम चोरी का मामला: पांच लाख का सोने का मुकुट बरामद, चुराने वाला साधु गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम से भगवान नारायण का पांच लाख रुपये का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाले शातिर साधु राघवदास को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाला शातिर साुध को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकुट की कीमत लगभग पाचं लाख रुएये बातई जा रही है। आरोपित से मुकुट व नकदी बरामद कर ली गई है।

    तहरीर में बताया गया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले साधु राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात मंदिर से मुकुट एवं नकदी चोरी कर ली थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

    एसपी चमोली के निर्देशन में गहन छानबीन की गई। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 29 जुलाई 2026 को बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी की गई।

    पुलिस ने आरोपित राघवराम पाठक उर्फ राघवदास पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।