Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अब आसान होंगे दर्शन, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों व दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता

    Updated: Fri, 15 May 2026 09:21 PM (IST)

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। ...और पढ़ें

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय।

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह निर्णय।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरी-केदार धाम आने वाले वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

    मंदिर समिति की ओर से दोनों धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू की गई है।

    बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में 50 श्रद्धालुओं के 15-15 मिनट के चार स्लाट बनाकर उन्हें एक घंटे की समय अवधि तक दर्शन कराए जाएंगे। कहा कि निर्धारित अवधि में केवल दिव्यांग व वृद्धजन ही दर्शन करेंगे।

    दोनों धामों में दर्शन का समय सुबह आठ से 8.15 बजे व 10 से 10:15 बजे और दोपहर बाद तीन से 3:15 बजे व शाम 4:45 से पांच बजे तक रहेगा।

    वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं के आधार कार्ड और मंदिर समिति के काउंटर पर पंजीकरण सहित दिव्यांगता की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

    इसके बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शन सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड व हेल्प डेस्क से भी समन्वय किया गया है।

    बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दिव्यांग व वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से दोनों धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।
    - हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5.23 लाख भक्तों ने किए दर्शन