Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

    Updated: Fri, 15 May 2026 08:53 PM (IST)

    बीते चार दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जिसमें बुधवार को ही 32 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर् ...और पढ़ें

    केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। पुलिस

    केदारनाथ मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़। पुलिस 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। बीते चार दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

    बुधवार को ही 32 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं एक सप्ताह से प्रतिदिन लगभग 25 हजार श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर से लेकर हेलीपैड तक लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

    दर्शन के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है, हालांकि प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

    kedarnath Crowds of devotees

    भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को सभा मंडप से ही स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।

    यात्रा मार्ग पर भी भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सोनप्रयाग में शटल सेवा के लिए यात्रियों की लंबी लाइनें लग रही हैं। शटल सेवा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

    पुलिस और प्रशासन द्वारा यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से कतारों में लगाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। प्रशासन का कहना है कि यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

    kedarnath devotees

    यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों और प्रमुख पड़ावों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

    पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को संभाल रही है और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुरक्षित दर्शन कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5.23 लाख भक्तों ने किए दर्शन

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की रिकॉर्ड भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर