Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार चारधाम यात्रियों पर बढ़ेगा भार, बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा हो सकती है महंगी

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 03:12 PM (IST)

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में इस चारधाम यात्रा सीजन से विशेष पूजाओं का शुल्क बढ़ सकता है। मंदिर समिति 10 मार्च को देहरादून में होने वाली बैठक में इस प्रस्त ...और पढ़ें

    महंगी हो सकती है बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा। फाइल फोटो

    महंगी हो सकती है बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    देवेंद्र रावत, गोपेश्वर (चमोली)। इस बार चारधाम यात्रा में बदरी-केदार धाम आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पूजा के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति दोनों धामों में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोत्तरी पर विचार कर रही है। इसका प्रस्ताव 10 मार्च को देहरादून में होने वाली समिति की बोर्ड बैठक में रखा जाना है। यदि इस प्रस्ताव पर मोहर लगती है तो विशेष पूजाओं का शुल्क 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

    बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में महाभिषेक, आरती सहित अन्य विशेष पूजाएं मंदिर समिति की वेबसाइट पर बुक की जाती है। आफलाइन पूजा के लिए मंदिर समिति के कार्यालयों के काउंटरों पर भी शुल्क जमा किया जाता है। दो वर्ष पहले विशेष पूजाओं का शुल्क बढ़ाया गया था। अब इस यात्रा सीजन में इसमें बढ़ोत्तरी की योजना बनाई जा रही है। मंदिर समिति के अधिकारी इसके पीछे का कारण आय बढ़ाना मान रहे हैं।

    बदरीनाथ धाम की विशेष पूजा का शुल्क

    • महाभिषेक पूजा: 4,700 रुपए
    • अभिषेक पूजा : 4,500
    • शयन आरती, गीत गोविंद पाठ: 3,100
    • वेद पाठ : 2,500
    • गीता पाठ: 2,500
    • चंडी आरती: 401
    • विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ : 701
    • नित्य नियम भोग 11,000

    केदारनाथ धाम की विशेष पूजा का शुल्क

    • महाभिषेक पूजा : 9,500
    • रुद्राभिषेक पूजा : 7,200
    • लघु रुद्राभिषेक पूजा : 6,100
    • षोठशोपचार पूजा: 5,500
    • बाल भोग: 1000

    10 मार्च को देहरादून में मंदिर समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पूजा शुल्क सहित व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। अगर बोर्ड चाहेगा तो विशेष पूजाओं का शुल्क बढ़ाया जा सकता है। - विजय प्रसाद थपलियाल, सीईओ बीकेटीसी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: अब ट्रिप कार्ड पर टूर ऑपरेटर का नाम-नंबर अनिवार्य, अतिरिक्त किराया वसूला तो होगा एक्शन

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: अब सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों के वाहनों का भी बनेगा 'ग्रीन कार्ड', ये होगा प्रोसेस