चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी, छह घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहने से यात्रियों को हुई परेशानी
चमोली में मौसम साफ होने के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ। ...और पढ़ें

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गया, जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मौसम साफ होने के साथ ही चटक धूप खिलने से अब पहाड़ियां भी दरकनी शुरू हो गई है।
शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिर गया जिससे हाइवे छह घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह 10 बजे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से सुचारु की गई।
शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ यात्रियों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गईं। गनीमत रही कि बोल्डरों की चपेट में कोई वाहन नहीं आया।
प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल भारी मशीनों को मौके पर तैनात कर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। 10 बजे बाद हाइवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से सुचारु की गई।

चमोली के प्रवेश द्वार कमेडा से लेकर बदरीनाथ धाम तक कई जगह पर अधकट्टी पहाडियां यात्रा सीजन में मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
हाईवे चौड़ीकरण व सुधारीकरण के दौरान हाईवे पर कई जगहों पर पहाड़ी अंदर की ओर काटी गई है।
जिससे पहाड़ी खड़ी होने के साथ गुबंदकार हो गई है जो बरसात के साथ धूप खिलने से ये खड़ी चट्टानें कहर बरपा सकती है। हालांकि प्रशासन ने इन डेंजर जोनों पर पुलिस जवान के साथ सांकेतिक बोर्ड भी लगाए हैं।