Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: SIT खंगाल रही भगवान नारायण के खजाने का रिकार्ड, गायब फुटेज से खुलेंगे राज

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    SIT बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले में भगवान नारायण के खजाने के दस्तावेजों की जांच कर रही है। गायब सीसीटीवी फुटेज रिकवर करने का प्रयास जारी है, ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामला।

    HighLights

    1. SIT बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में खजाने के दस्तावेज खंगाल रही है

    2. 32 दिन की गायब सीसीटीवी फुटेज रिकवर करने में जुटी SIT

    3. कनोडिया बंधु के दान किए चंदन से होगा भगवान का अभिषेक

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले में एसआइटी भगवान नारायण के खजाने के दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है।

    इसके बाद दस्तावेज का खजाने से मिलान किया जाएगा। एसआइटी का कहना है इससे कई राज सामने आ सकते हैं।

    इसके अलावा 32 दिन की गायब सीसीटीवी फुटेज रिकवर करने में भी एसआइटी पसीने बहा रही है। इस फुटेज के सामने आने के बाद कई कार्मिकों पर गाज गिर सकती है।

    एसआइटी ने बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से भगवान बदरी विशाल के खजाने का तीन साल का रिकार्ड मांगा था।

    रिकार्ड उपलब्ध होने के बाद अब एसआइटी बारीकी से उसका अध्ययन कर रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द इस रिकार्ड का खजाने से मिलान किया जाएगा।

    इसके अलावा 13 दिन की सीसीटीवी फुटेज में पांच-पांच सौ के नोटों के बंडल और जेवरात ठिकाने लगाते मिले कार्मिकों से भी पूछताछ की तैयारी है। इस मामले में मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

    कनोडिया बंधु के दान किए चंदन से होगा भगवान का अभिषेक

    भगवान नारायण के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले चंदन (श्रीखंड) की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब उद्योगपति कनोडिया बंधु की ओर से दान किए दो क्विंटल चंदन को ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ ले जाया गया है। धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बीकेटीसी से इसकी शिकायत की थी।

    सूत्रों के अनुसार वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की ओर से दान में दिए गए चंदन से भगवान का अभिषेक हो रहा है।

    इस चंदन को प्रीमियम (उत्तम) क्वालिटी का बताया गया था, लेकिन रावल की शिकायत के बाद तमाम सवाल उठने लगे थे।

    बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि अब कनोडिया बंधु के दान किए चंदन को अभिषेक में प्रयुक्त किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: जेल भेजे गए सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी के घर से मिली कई देशों की करेंसी

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: CCTV फुटेज में दिखे नोटों के बंडल और सोना-चांदी ठिकाने लगाने के सबूत