Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: आरोपित प्रमोद नौटियाल ने भेजा जवाब, कहा-'मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी'

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:50 PM (IST)

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में निलंबित प्रमोद नौटियाल ने खुद को निर्दोष बताया है, दावा किया कि मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी। ...और पढ़ें

    बदरी-केदार मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल।

    बदरी-केदार मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल।

    HighLights

    1. प्रमोद नौटियाल ने चढ़ावा चोरी आरोप पर खुद को निर्दोष बताया

    2. दावा किया मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी

    3. निलंबन के बाद भी नौटियाल अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चढ़ावा चोरी प्रकरण में निलंबन के बाद ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध किए गए बदरी-केदार मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल ने अभी तक वहां तैनाती नहीं दी है।

    एसआइटी व मंदिर समिति की जांच टीम लगातार नौटियाल को तलाश रही है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। अलबत्ता, आरोपित ने मंदिर समिति को जवाब भेजकर हुए स्वयं को निर्दोष बताया गया है।

    कहा है कि ‘मैं वैयक्तिक सहायक के पद पर तैनात हूं, इसलिए मेरे पास हमेशा नोटबुक रहती है। संभवत: दो जुलाई को भी नोटबुक ही मेरे मोबाइल के नीचे रही होगी।’

    वैयक्तिक सहायक नौटियाल को दो जुलाई को बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना के दौरान सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी दबाकर ले जाते देखा गया था।

    इसी आधार पर मंदिर समिति ने उसे निलंबित कर ज्योतिर्मठ स्थित मुख्य कार्यालय में संबद्ध कर दिया था। इसके बाद से ही नौटियाल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा।

    बताया गया कि नौटियाल ने न तो नियमानुसार अवकाश ही लिया, न देहरादून व ऋषिकेश कार्यालय ही मौजूद है।

    सूत्रों के अनुसार निलंबन आदेश मिलने के बाद नौटियाल ने शनिवार तक के अवकाश का आवेदन किसी कार्मिक के मोबाइल पर भेजा था, लेकिन उक्त कार्मिक ने स्वीकृति के लिए यह आवेदन सीईओ या किसी अन्य आला अधिकारी के सामने नहीं रखा।

    ऐसे में नौटियाल के विरुद्ध सेवा नियमावली का उल्लंघन करने की कार्रवाई भी संभव है।

    कब-क्या हुआ

    • 2 जुलाई : बदरीनाथ धाम में गणना कार्य में लगे वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल पर मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी ले जाने पर हंगामा
    • 3 जुलाई : भैरव सेना ने सीईओ को दी चढ़ावा चोरी की लिखित शिकायत। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आरोपित वैयक्तिक सहायक को गणना व प्रोटोकाल की जिम्मेदारी से हटाया। चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित।
    • 7 जुलाई : मंदिर समिति की ओर से जांच शुरू, वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित।
    • 7 जुलाई : शासन ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई
    • 8 जुलाई : वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध बदरीनाथ थाने में रिपोर्ट की दर्ज
    • 8 जुलाई : एसपी चमोली की ओर से एआइटी गठित

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: कई और कर्मचारी रडार पर, SIT ने दर्ज किए बयान, 3 साल का रिकॉर्ड तलब होने से हड़कंप

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाई कोर्ट में दी चुनौती