चमोली में भालू का आतंक: गोशाला में घुसकर 12 बकरियों और 50 मुर्गियों को मारा, वफादार कुत्ते की भी गई जान
ज्योतिर्मठ के रविग्राम में एक गोशाला में घुसकर भालू ने 12 बकरियों, 50 मुर्गियों और एक कुत्ते को मार डाला, जिससे पशुपालक मोहनलाल को भारी आर्थिक नुकसान ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ज्योतिर्मठ के रविग्राम में भालू ने गोशाला पर हमला किया
हमले में 12 बकरियां, 50 मुर्गियां और एक कुत्ता मारे गए
वन विभाग जांच कर रहा, पीड़ित को मुआवजा मिलेगा
संवाद सूत्र, ज्योतिर्मठ (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर के रविग्राम में गोशाला में घूसकर भालू ने 12 बकरियां और 50 मुर्गियां मार दी हैं। बताया गया कि भालू की धमक पर रखवाली के लिए कुत्ता सामने आया तो संघर्ष में कुत्ते की जान भी गई है।
गुरुवार रात रविग्राम वार्ड में भालू ने मोहनलाल की गोशाला में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। भालू ने 12 बकरियां, 50 से अधिक मुर्गियां और एक कुत्ते को मार दिया।
रविग्राम के सभासद प्रवेश डिमरी ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को दी गई है।
उन्होंने कहा कि पशुपालक मोहनलाल को इस हमले से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। ऐसे में शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक अभिमन्यु ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। जांच के बाद बकरियों के नुकसान का उचित मुआवजा पशुपालक को दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ा जाए और रिहायशी इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर के बदियाकोट गांव में दिनदहाड़े आबादी के पास दिखा भालू, दहशत में ग्रामीण
यह भी पढ़ें- कश्मीर के बडगाम में भालू का आतंक, हमले में एक घायल; स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग से की सुरक्षा की मांग