विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे युवक की फिसली बाइक, एक की मौत एक घायल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Published: Wed, 05 Aug 2026 08:34 PM (IST)

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 ...और पढ़ें

HighLights

  1. नंदप्रयाग के बगड़ तिराहे के पास हुआ हादसा।

  2. हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे थे निहंग साहिल।

  3. बाइक फिसलने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत।

संवाद सहयोगी (चमोली)। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के बगड़ तिराहे के समीप बुधवार को सड़क हादसे में 19 वर्षीय निहंग साहिल उर्फ शेर बाबा, निवासी खुला गांव जिला तरनतारन (पंजाब) की मौत हुई , जबकि गुरुनाम सिंह को हल्की चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, साहिल उर्फ शेर बाबा व अन्य साथी के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। बताया गया कि बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और निहंग शेर बाबा के सिर में गंभीर चोट लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। गुरनाम सिंह को हल्की चोट लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चमोली में पहाड़ खिसकने से थमे पहिए, कर्णप्रयाग-सिमली सहित आधा दर्जन से ज्यादा रास्ते ठप