चमोली पुलिस ने दो बड़ी चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 6 आरोपी दबोचे
चमोली पुलिस ने गोविंदघाट गुरुद्वारा और पांडुकेश्वर क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया है। ...और पढ़ें
-1784942228044_m.webp)
चमोली पुलिस ने मोटरसाइकिल ,मोबाइल फोन चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार
HighLights
चमोली पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया।
गोविंदघाट गुरुद्वारा और पांडुकेश्वर चोरी का चमोली पुलिस ने किया खुलासा।
पांच किशोरों सहित छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें, मोबाइल बरामद।
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली पुलिस ने गोविंदघाट गुरुद्वारा और पांडुकेश्वर क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को दबोच लिया। इनमें पांच विधि-विरुद्ध किशोरों को संरक्षण में लिया गया है, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल फोन और दो पावर बैंक बरामद किए हैं।
23 जुलाई को शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी अंकित मलिक ने पांडुकेश्वर स्थित वासुदेवा होटल के सामने से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दिन कर्नाटक निवासी श्रीनाथ के.आर. ने गोविंदघाट गुरुद्वारे में विश्राम के दौरान अपना वीवो मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी। दोनों मामलों में गोविंदघाट कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन चेकिंग अभियान के आधार पर हनुमानचट्टी क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपितो ने पांडुकेश्वर से यूपी नंबर की मोटरसाइकिल तथा टिहरी गढ़वाल के मलेथा क्षेत्र से दूसरी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने 22 जुलाई की रात गोविंदघाट गुरुद्वारे से पांच मोबाइल फोन और दो पावर बैंक चोरी करने की भी बात कबूल की।
खबरें और भी
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए छह आरोपियों में पांच विधि-विरुद्ध किशोर हैं, जिन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत संरक्षण में लिया गया है। वहीं दिल्ली निवासी 20 वर्षीय आसू पुत्र जितेंद्र, जो वर्तमान में गोल्डन टेंपल अमृतसर में कार्यरत है, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सत्यापन के दौरान बरामद दूसरी मोटरसाइकिल टिहरी गढ़वाल निवासी विकास उनियाल की निकली, जिसकी चोरी की रिपोर्ट पहले से थाना कीर्तिनगर में दर्ज थी। वहीं बरामद वीवो मोबाइल की पहचान उसके स्वामी श्रीनाथ ने आईएमईआई नंबर के आधार पर की।
यह भी पढ़ें- चमोली: पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलबा
आरोपितों से बरामदगी
- दो चोरी की मोटरसाइकिलें
- पांच मोबाइल फोन (आईफोन, वीवो और पोको)
- दो पावर बैंक