चमोली: पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलबा
पोखरी-मोहनखाल सड़क पर भारी वर्षा के कारण मलबा गिरने से एक खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ...और पढ़ें

पोखरी-मोहनखाल सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर बोल्डर आने से क्षतिग्रस्त कार। जागरण
HighLights
भारी वर्षा से पोखरी-मोहनखाल सड़क पर कार क्षतिग्रस्त
मलबा गिरने से हादसा, कार में कोई नहीं था
पार्किंग की कमी के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े
संवाद सूत्र, पोखरी (चमोली)। भारी वर्षा के कारण पोखरी-मोहनखाल सड़क किनारे खड़ी कार मलबा व पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग अपने वाहन सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं।
नगर-पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने बताया कि पोखरी-हापला सड़क पर पोखरी से एक किलोमीटर दूरी पर पांव गेट के पास पार्क व पार्किंग स्थल का चयन हुआ था।
यहां पर नगर-पंचायत ने काम शुरू कर दिया था। यहां पर ग्राम विशाल के ग्रामीणों की आपत्ति पर एक साल से काम बंद चल रहा है।
इसके अलावा पार्किंग के लिए अन्य स्थान उपलब्ध नहीं है। लोगों का कहना है कि डामर टैक्सी स्टैंड में मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव नगर पंचायत ने नजरअंदाज कर रखा है।
ऐसे में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: ऊना के पंजोआ में सड़क हादसा, बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत; महिला गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी लखनऊ के युवक की कार, दर्दनाक मौत; साथ मौजूद युवती गंभीर