Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक माह में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Updated: Fri, 22 May 2026 09:42 PM (IST)

    चारधाम यात्रा अपने उत्कर्ष पर है, एक महीने में लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यह यात्रा प्रतिदिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिसमें एक ...और पढ़ें

    इस वर्ष यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल, जबकि केदारनाथ के 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले गए थे।

    इस वर्ष यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल, जबकि केदारनाथ के 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले गए थे। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा अपने उत्कर्ष पर है। अभी यात्रा को शुरू हुए एक माह ही हुआ है और उत्तराखंड पर्यटन एवं विकास परिषद के अनुसार इस अवधि में लगभग 20 लाख श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं।

    यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल, केदारनाथ के 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले गए थे। पहले दिन से ही धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

    केदारनाथ धाम में तो कपाट खुलने के मौके पर ही 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। शुक्रवार को गंगोत्री व बदरीनाथ धाम में भी पहली बार रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे। गंगोत्री में जहां 16 हजार 201 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं बदरीनाथ में यह संख्या 27 हजार 992 रही।

    यमुनोत्री में गुरुवार को रिकार्ड 16 हजार 694 श्रद्धालु पहुंचे थे। चारधाम यात्रा के इतिहास में पहली बार एक दिन में इतने श्रद्धालुओं ने धामों में दर्शन किए।

    इस साल यात्रा नित नये प्रतिमान गढ़ रही है और औसतन 52 हजार श्रद्धालु प्रतिदान चारों धाम में दर्शन को पहुंच रहे हैं। 22 मई को तो यह आंकड़ा 89 हजार 79 पहुंच गया, जो कि एक दिन में चारों धाम पहुंचने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। बदरी-केदार ही नहीं, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी पहली बार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

    औसत देखें तो प्रतिदिन 18 हजार के आसपास श्रद्धालु इन दोनों धाम में दर्शन कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तो यह संख्या प्रतिदिन 28 से 30 हजार के बीच है।

    शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में 14 हजार 668 और यमुनोत्री धाम में 16 हजार 201 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में यह संख्या 30 हजार 218 रही। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौसम के अनुकूल रहने पर इस बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा पिछले सारे रिकार्ड तोड़ सकता है।

    खबरें और भी

    बदरीनाथ मार्ग में जाम से छूटा पसीना, रात भर सड़क पर गुजरी रात

    चमोली में बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम चुनौती बनता जा रहा है। गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी-विष्णुप्रयाग से ज्योतिर्मठ तक 12 किमी से अधिक लंबा जाम लग गया था।

    इस कारण यात्रियों ने सड़क पर ही रात बिताई। पुलिस प्रशासन को रात भर जाम खुलाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। शुक्रवार तड़के किसी तरह जाम खुल पाया।

    रुद्रप्रयाग में बाबा केदार के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे सोनप्रयाग, सीतापुर, रामपुर और गौरीकुंड सहित में वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

    उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री बड़कोट नगर सहित स्यानाचट्टी से रानाचट्टी, रानाचट्टी से हनुमान चट्टी और असनोलगाड से फूलचट्टी तक जाम में फंस रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक महीने में साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अब आसान होंगे दर्शन, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों व दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता