विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 20 Feb 2018 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 09:07 PM (IST)

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। हिंदुओं के तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी इसी तिथि को खोले जाएंगे।

इस बार 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
इस बार 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

जोशीमठ, [जेएनएन]: श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 25 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। हिंदुओं के तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी इसी तिथि को खोले जाएंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। उन्होंने बताया कि हेमकुंड पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर से बात हो चुकी है। सेना के जवान 20 अप्रैल से यहां बर्फ हटाकर रास्ते को ठीक करने का काम शुरू कर देंगे।

आमतौर पर हेमकुंड के कपाट दो जून को खोले जाते हैं, लेकिन इस बार सर्दियों में बहुत कम बर्फबारी के चलते पहले कपाट खोलने का फैसला किया गया है। हेमकुंड साहिब चमोली के जोशीमठ विकासखंड में समुद्र तल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।