विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 22 Jan 2018 12:31 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Jan 2018 09:45 PM (GMT+05:30)

वसंत पंचनी के मौके पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। 30 अप्रैल ...और पढ़ें

30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
30 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

नरेंद्रनगर (टिहरी): भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 4.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को नरेंद्रनगर  (टिहरी) स्थित राजमहल में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की कुंडली के आधार पर राजपुरोहितों ने धाम के कपाट खोलने की तिथि निकाली। कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया के तहत सात अप्रैल को नरेंद्रनगर राजमहल में तिलों का तेल निकाला जाएगा और इसी दिन शाम को गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी।

नरेंद्रनगर राजमहल में राजपुरोहित आचार्य संपूर्णानंद जोशी व आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा मनुजयेंद्र शाह की कुंडली देखकर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने और भगवान नारायण की मूर्ति पर लेपन के लिए तिल का तेल पिरोने की तिथियां तय कीं। परंपरा के अनुसार महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने इन तिथियों की घोषणा की। उन्होंने राज दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को आगामी बदरी-केदार की यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर महारानी एवं टिहरी सांसद माला राज्ये लक्ष्मी शाह, महाराजा मनुजयेंद्र शाह की पुत्री एवं राजगद्दी की उत्तराधिकारी सिरिजा अरोड़ा, समीर अरोड़ा, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, समिति के सदस्य भुवनेश्वर डिमरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, विनोद सुयाल, विवेक भार्गव, मंदिर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर निकलेगा केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, झंडारोहण के साथ वसंत उत्सव शुरू

यह भी पढ़ें: पांडुकेश्वर स्थित कुबेर मंदिर में विराजमान हुए धन कुबेर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।