चमोली: नाले में पानी में फेका गया नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को बुलाया
चमोली के रांगतोली गांव में एक बरसाती नाले से नवजात शिशु मिला, जिसे पुलिस ने हाइपोथर्मिया के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली के पास ग्राम रांगतोली में गौशाला के पास बरसाती नाले में एक नवजात मिला है। पुलिस ने सूचना के बाद नवजात को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। बताया गया कि नवजात को हाइपोथर्मिया है इसमें शरीर का तापमान कम होने से अन्य दिक्कतें आती हैं।
जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को प्रशासन की मदद से श्रीनगर मेडिकल कालेज उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां नवजात आईसीयू में भर्ती है। नवजात को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। लोग इस कुमाता को कौस रहे हैं।
शरीर का तापमान गिरने से दिक्क्तें
चमोली जिले के ग्राम पंचायत रागतोली के समीप एक एक बरसाती गधेरे में लावारिस हालत में नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया। नवजात के पानी में फेके जाने के चलते उसके शरीर का तापमान गिरने से दिक्क्तें आई हैं।
मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. अनुराग धनिक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को श्रीनगर बेस चिकित्सालय ले जाया गया है। बताया गया कि पुलिस ने तत्काल नवजात की सूचना जिला प्रशासन को दी।
प्रशासन के निर्देश पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य राकेश कुमार , जिला बाल संरक्षण ईकाई से परवेश नेगी, चाइल्ड हैल्पलाइन से परियोजना समन्ययक राजीव नौटियाल, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण से आया रंजना व गीता के साथ जिला प्रोवेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल नवजात के साथ श्रीनगर बेस चिकित्सालय गए हैं।
खबरें और भी
बताया गया कि नवजात को आईसीयू मे भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि नवजात का रिकवर हो रहा है। गोपेश्वर चिकित्सालय में नवजात का वजन डेढ़ किलो था जो बढ़कर एक किलो अस्सी ग्राम हो गया है। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक है।
कोतवाली से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित रागतोली गांव के समीप गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने गधेरे में एक नवजात को रोने की आवाज सुनकर देखा, इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नवजात को सुबह के समय ही वहां छोड़ा गया होगा, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे अवैध संबंधों से जोड़कर भी देख रहे हैं, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
चमोली के कोतवाल राकेश भट्ट का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया।