Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: चमोली में बर्फबारी से पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिले, औली में फिर उमड़े सैलानी

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

    चमोली जिले में रविवार शाम हुई बर्फबारी और वर्षा से नागरिकों को राहत मिली। हेमकुंड, बदरीनाथ, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से किसानों और स ...और पढ़ें

    चमोली जिले में हुई बर्फबारी के बाद दिखे मन को मोहने वाले नजारे।

    चमोली जिले में हुई बर्फबारी के बाद दिखे मन को मोहने वाले नजारे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार शाम ऊंचाई वाले स्थानों में रुक-रुक कर हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

    वहीं हेमकुंड, बदरीनाथ, औली, गौरसों सहित ऊंचाई वाले इलाकों पर एक बार फिर बर्फबारी होने से काश्तकारों के साथ ही स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

    औली में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, जंगलों में लगी आग भी पूर्ण रूप से बुझने के साथ धुआं साफ हो गया है।

    Snow Cover Village

    रविवार दोपहर बाद जिले में मौसम के मिजाज में बदलाव के चलते रात्रि को हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम, औली, गौरसों सहित दूरस्थ गांव डुमक, कलगोठ, पाणा ईराणी, रामणी गांव सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर एक बार फिर बर्फबारी हुई, जिससे गांव बर्फ से लकदक हो गए हैं।

    हालांकि, सोमवार सुबह से मौसम साफ होने और धूप खिलने के चलते बर्फ पिघलने का सिलसिला भी तेजी से जारी है।

    Chamoli Snowfall Today

    जिले में हुई बर्फबारी के चलते पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग और आग से छाया धुआं भी पूरी तरह से साफ हो गई है, जिससे अब बीते दिनों हुई बर्फबारी से हिमाच्छादित चोटियां भी नजर आने लगी हैं।

    Fresh Snowfall Today

    बर्फबारी से काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बर्फबारी न होने के कारण खेतों में सूखा होने के साथ नगदी फसलें भी सूखने लगी थीं, लेकिन बीती रात्रि को हुई झमाझम बारिश के चलते नगदी फसल भी लहलहाने लगी हैं।

    बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा अलौकिक सुंदरता से भरपूर लग रहा है।

    Auli Snowfall

    औली में बर्फबारी से उमड़ने लगे पर्यटक, कारोबारी भी खुश

    औली में बर्फबारी से पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में एक बार फिर बर्फबारी होने से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला फिर से जारी हो गया है।

    खबरें और भी

    चटख धूप खिलने के चलते औली में बर्फ पूरी तरह से पिघल गई थी। हालांकि, औली से तीन किलोमीटर की दूरी पर गौरसों में पर्यटकों के खेलने और फोटो खिंचाने के लिए बर्फ थी।

    रविवार रात को हुई बर्फबारी के चलते औली एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गया है। औली के 10 नंबर टावर में आधे फीट से अधिक बर्फ जमी है, जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम और नीचे क्षेत्र में तीन से पांच इंच तक बर्फ जमी है।

    Chamoli Snowfall Today

    होटल कारोबारी अजय भट्ट ने बताया कि औली में फरवरी में हुई बर्फबारी इन दिनों पिघल चुकी थी। रविवार रात हुई बर्फबारी से एक बार फिर औली बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए है।

    उन्होंने कहा कि औली में मार्च माह में भी बर्फ पड़ती है, जैसा कि पूर्व में भी हुआ है।

    दिल्ली से औली पहुंचे पर्यटक रुचि गुप्ता ने बताया कि जब वे औली पहुंचे तो वहां बर्फ न दिखने से मायूस हो गए थे, लेकिन रात को हुई बर्फबारी ने औली को बर्फ की सफेद चादर ओढ़ा दिया, जिससे यह स्वर्ग के समान लग रहा था।

    Snowfall View Today

    गुजरात निवासी केविट फालदू ने कहा कि वह स्वजन और रिश्तेदारों के साथ औली आए हैं।

    उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं, जबकि औली में बर्फबारी ठंड के उत्सव से कम नहीं है।

    चंद्रमोली अहमदाबाद से आए पर्यटक ने कहा कि औली बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए है और यहां से हिमाच्छादित चोटियां आकर्षित कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में मौसम का मिजाज बदला, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में शुरू हुई बर्फबारी